Ayodhya

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद अयोध्या पहुचे…

GettyImages 533182650 e1533268053407 696x436 1

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश के जिलों में भ्रमण पर निकले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद अयोध्या पहुचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।साल 2022 के चुनाव के लिए मेनिफेस्टो में जनता के मुद्दे शामिल करने को लेकर वह लोगो से संवाद कर रहे है।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जब साधारण आदमी को सरकार की जरूरत तब विफल सरकार विफल रही हैं।कोविड-19 प्रबंधन के नाम पर विदेश तक सरकार ढिंढोरा पीट रही है लेकिन सरकार ईमानदारी से बताए कि गंगा में कितनी लाशें बहाई गई है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मां गंगा के साथ आखिर अन्याय क्यों किया गया।वही सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम मानवता वादी रामराज में विश्वास करते हैं।जबकि नफरत और बंटवारे की राजनीति करने वाले लोग अपने तरीके से रामराज की परिभाषा बनाते हैं। वही कहा कि हमारी सरकार बनी तो महिलाओं और दलितों को सम्मान दिलाने और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष कानून बनाएंगे.

sdsad

अयोध्या पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का जिले के पूर्व सांसद निर्मल खत्री कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया. इस दौरान सलमान खुर्शीद ने साल 2022 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक की और पूरी तरह से तैयारियों में जुट जाने को कहा.इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद निर्मल खत्री, मीडिया प्रवक्ता मो0 शरीफ, उमर मुस्तफा, राजेन्द्र सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button