Health News

संतरे का अधिक सेवन हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक, ध्यान रखे ये कुछ ख़ास बाते….

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के वजह से आज कल हर इंसान अपनी इम्युनिटी बढ़ने में लगा हुआ है। कोरोना के चलते लोग अपनी इम्युनिटी का ख़ास ध्यान रखने लगे है। लेकिन इम्युनिटी बढ़ाने के होड़ में लोग ये भूल जाते है की हर एक चीज़ के अपने फायदे नुकसान होते है। जहां एक तरफ किसी चीज़ के सेवन से हमारी हेल्थ बन सकती है हमारी इम्युनिटी बढ़ सकती है तो वही दूसरी तरह उसके अधिक सेवन से हमे नुकसान भी हो सकता है।

इसी तरह आज हम आपको बताएंगे संतरे से जुड़ी कुछ नुकसानदायक बातें –

images 4134

संतरे में विटामिन सी के साथ ही और भी बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं ।लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि संतरा खाने के नुकसान नहीं है या फिर इसे जरुरत से ज्यादा मात्रा में खाया जाए।

images 39999999999999

  1. संतरे का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। संतरे का अधिक सेवन करने से पेट में ऐंठन, दस्त, अपच जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है।
  2. संतरे का अधिक सेवन करने से डायरिया की शिकायत भी हो सकती है। इतना ही नहीं ये आपके पाचन तंत्र को खराब करने का काम कर सकता है।
  3. संतरे में जो एसिड होता है वह पेट दर्द की समस्या को पैदा कर सकता है।
  4. संतरे काअधिक सेवन पेट में गैस और पेट दर्द की समस्या पैदा कर सकता है।
  5. सतंरा एक खट्टा फल है। खट्टे फलों को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
  6. संतरे में अमिनो एसिड होता है। जिसकी वजह से पेट में बहुत गैस बनने लगती है।
  7. एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों को संतरे का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे का सेवन अगर आप अधिक मात्रा में करते हैं, तो आपको एसिडिटी, पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

संतरे में मौजूद पौष्टिक  तत्व

Oranges00000000000

संतरे में विटामिन सी के अतिरक्त फाइबर, विटामिन ए, बी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद कर सकते हैं।

संतरे को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। संतरे के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम करती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button