Breaking NewsCorona Virus

अब से 24 घंटे होगा Corona Vaccination, जानिये क्या हैं फायदें ?

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि सरकार ने कोरोना रोधी टीके लगाने की रफ्तार बढ़ाने के लिए समयसीमा खत्म कर दी है। अब से सभी लोग चौबीस घंटे सातों दिन अपनी सुविधानुसार टीके लगवा सकते हैं। इससे पहले जब 1 मार्च से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने वाला था तब हर केंद्र पर सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय वैक्सीनेशन के लिए तय था।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि PM Narendra Modi देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके समय की कीमत बखूबी समझते हैं।

 


अबतक कितने लोगों को लग चुका है कोरोना का टीका ?

देश भर में Covid-19 टीके की अब तक 1.54 करोड़ खुराक लाभार्थियों को दी गई है। इस आंकड़े में मंगलवार को दी गई 6,09,845 खुराक भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने अस्थायी आंकड़े में यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि Covid-19 का राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के साथ शुरू हुआ था।

जानिये क्या हैं फायदें ?

चौबीस घंटे मिलने वाली इस सुविधा की वजह से कोई व्यक्ति किसी भी वक्त किसी भी सेंटर में जाकर वैक्सीन लगवा सकता है। तय समयसीमा की वजह से कई लोगों को वैक्सीन लगवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि ये वक्त ऑफिस जाने का होता इस लिहाज से प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले चाह कर भी वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे थे। इसके लिए उन्हें अपने वीकली ऑफ यानी साप्ताहिक छुट्टी का इंतेजार करना पड़ा रहा था। लेकिन अब किसी भी दिन ऑफिस के बाद वैक्सीन लगवाई जा सकती है ।

 

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button