Special News

Tata Group संस्थापक की जयंती पर रतन टाटा(Ratan Tata) ने लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

Tata Group के संस्थापक  Jamsetji Nusserwanji Tata की जयंती मनाने के लिए Tata Sons के चेयरमैन Ratan Tata मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे।उनकी 182वीं जयंती पर, रतन टाटा ने टाटा समूह के संस्थापक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि जमशेदजी टाटा ने अपनी “सहानुभूति और दयालुता” से कई लोगों को प्रेरित किया।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा, “सभी टाटा समूह की कंपनियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को हमारे संस्थापक – श्री जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने हमें वर्षों तक अपनी सहानुभूति और दया के साथ प्रेरित किया है।”

Ratan Tata ने आज सुबह इंस्टाग्राम पर संस्थापक दिवस समारोह की कुछ झलकियाँ साझा कीं, जो कि टाटा समूह के संस्थापक के नाम पर थी। भारत के पहले नियोजित शहरों में से एक, झारखंड  के जमशेदपुर को जमशेदजी टाटा ने अपने इस्पात संयंत्र के स्थान के रूप में चुना था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button