Breaking NewsPolitics NewsUttar Pradesh

अदिति सिंह ने दी प्रियंका गांधी को रायबरेली से लड़ने की चुनौती, 40% टिकट महिलाओं को देने के वादे पर भी किया तंज

रायबरेली सदर से बीजेपी की उम्मीदवार अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने जहां प्रियंका गांधी को अपने खिलाफ लड़ने की चुनौती दी है, वहीं कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने को कोरा नारा बताया है। अदिति सिंह ने कहा कि एक बार प्रियंका मेरे खिलाफ लड़ लेंगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा और यह भी सबको पता चल जाएगा कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है।

24 11 2021 aditi singh and vandana singh join bjp 1 22235307 181314752

गौरतलब है कि रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में इसी एकमात्र सीट पर सफलता मिली थी। एक और गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से राहुल गांधी बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार गए थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर रायबरेली से 90 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीता था। अदिति के पिता अखिलेश कुमार सिंह अलग-अलग पार्टियों और निर्दलीय के रूप में रायबरेली सदर से पांच बार विधायक चुने गए थे। 2019 में अखिलेश सिंह के देहांत के बाद अदिति इस बार बिना पिता के साए के अपनी नई पार्टी भाजपा से इस सीट से मैदान में हैं।

Raebareli congress mla aditi singh likely to join bjp today ahead of up chunav 2022 upat - UP Chunav 2022: अदिति सिंह लगातार रही हैं प्रियंका गांधी पर हमलावर, जानिए बीजेपी में

अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने यह मान लिया था कि अमेठी और रायबरेली की जनता उसके साथ ही रहेगी और कुछ नहीं किया। एक के बाद एक चुनावों में लगातार कांग्रेस को यहां से जीत मिली लेकिन इन दोनों जगहों की जनता के लिए उन लोगों ने कुछ भी नहीं किया। अदिति सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार इतिहास बनेगा और पहली बार रायबरेली सदर में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के परिणाम के बारे में सोचकर मैं उत्साहित हूं।

प्रियंका गांधी के रायबरेली से लड़ने की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अदिति ने कहा, “अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा। हमेशा के लिए कुछ चीजें साफ हो जाएंगी। मैं उनके रायबरेली से लड़ने का स्वागत करूंगी।” जब अदिति से पूछा गया कि क्या आप प्रियंका गांधी को ओपन चैलेंज दे रही हैं तो उन्होंने कहा कि अगर आप इसे ऐसे कहना चाहते हैं तो ये भी सही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button