Breaking NewsEntertainment

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर ये था दीपिका पादुकोण का रिएक्शन!

रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट इंटरनेट पर छाया हुआ है। हर कोई इस पर ही चर्चा कर रहा है। रणवीर और दीपिका में से किसी ने इसे अब तक इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं किया लेकिन ये वायरल हो चुका है। लोग तरह-तरह के रिऐक्शंस दे रहे हैं। कुछ लोग फोटोज को पसंद कर रहे हैं तो कुछ क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं। अब दीपिका पादुकोण का रिऐक्शन भी सामने आया है।

Ranveer Singh ने कराया न्यूड फोटोशूट, यूजर्स ने लिए मजे, कहा- दीपिका ने कपड़े नहीं दिए? - Ranveer Singh Nude Photoshoot For Magazine Goes Viral See Viral Pictures tmovb - AajTak

रणवीर ने दिल लगाकर किया शूट

रणवीर के इस फोटोशूट को काफी पहले आना था लेकिन इसको लेट किया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शूट काफी पहले से अच्छी तरह प्लान किया गया था। रणवीर अपने विजन को लेकर काफी क्लियर थे। वह अपने कपड़ों को लेकर हर दिन लोगों को चौंकाते रहते हैं। अपनी न्यूड तस्वीरों के लिए भी उन्होंने शिद्दत से काम किया। रणवीर के लिए यह कुछ बहुत एफर्ट वाली बात नहीं थी।

Ranveer Singh Photoshoot Without Wearing Clothes Viral On Internet | Ranveer Singh Photoshoot: रणवीर सिंह ने अपनी फोटोज से मचाई खलबली, बिना कपड़े पहने कराया ऐसा फोटोशूट

दीपिका पादुकोण को पसंद आईं तस्वीरें

बात करें दीपिका पादुकोण के रिऐक्शन की तो रिपोर्ट के मुताबिक, वह तस्वीरें देखकर बहुत इम्प्रेस हुईं। वह शुरुआत से ही इस शूट के लिए लूप में थीं। उन्हें यह कॉन्सेप्ट खूब पसंद आया था। इंटरनेट पर आने से पहले तस्वीरें उन्हें दिखाई गई थीं। दीपिका रणवीर का हमेशा सपोर्ट करती हैं। तो इस शूट के लिए भी वह पूरी तरह साथ थीं।

Ranveer Singh naked photoshoot photo viral | हे राम! रणवीर सिंह ने उतार फेंके कपड़े, सारी हदें पार पर करवाया न्यूड फोटोशूट | Hindi News, Zee PHH Entertainment

ससुराल जाते वक्त ढंग के कपड़े पहनते हैं रणवीर

बता दें कि दीपिका रणवीर को अपना चीयरलीडर मानती हैं। रणवीर खुद बता चुके हैं कि उनके फैशन सेंस को देखकर दीपिका और उनकी फैमिली को शुरू में अजीब लगता था। अब सबकी आदत पड़ गई है। रणवीर ने बताया था कि जब वह ससुराल जाते हैं तो अलग तरह के कपड़े पहनते हैं जो डीसेंट से होते हैं।

Ranveer Singh Nude Photoshoot: Ranveer did a nude photoshoot, so people started Making Memes, See Funny Memes on Ranveer Singh - रणवीर सिंह ने कराया न्यूड फोटोशूट तो कुछ इस तरह मजे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button