Breaking NewsPolitics NewsUttar Pradesh

मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, 30 साल से सपा का है दबदबा

सीएम योगी के गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ने के बाद अब खबरें आ रही है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने पारिवारिक गढ़ मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 1989 के बाद से इस सीट पर समाजवादी पार्टी या उस समय की जनता पार्टी का दबदबा रहा है। केवल 2002 में बीजेपी ने यह सीट जीती थी।

Up Election 2022

इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को सपा के सूत्रों के हवाले से खबर आई कि वह करहल से चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। इस समय मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी के अलावा इटावा, फर्रुखाबाद, सैफई भी सपा का घर माना जाता है।

शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से लड़ सकते हैं चुनाव?

योगी आदित्यनाथ की राह पर निकले अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी यूपी के चुनावी रण में कूदने जा रहे हैं। हालांकि शिवपाल यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट से मैदान में उतर सकते हैं। बता दें कि गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की खबर के बाद सपा में भी अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर हलचल शुरू हो गई थी। गुरुवार दोपहर तक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर उहा-पोह की स्थिति बनी हुई थी।

03 07 2017 akhilesh yadav aparna yadav

योगी गोरखपुर और सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे केशव

भाजपा नेतृत्व योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने का ऐलान कर चुका है। इसके चलते अखिलेश यादव पर चुनाव लड़ने का दबाव बन रहा था। अखिलेश यादव मौजूदा समय में आजमगढ़ के सांसद हैं। अखिलेश ने अभी तक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है। वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद वह विधानसभा परिषद सदस्य के बने थे।

बुधवार को अखिलेश के गोपालपुर या मैनपुरी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हुईं थीं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में स्थिति साफ करते हुए कहा कि अभी तय नहीं है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह साफ है कि चुनाव लड़ने से पहले वह आजमगढ़ की जनता से जरूर पूछेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ से पहले वह चुनाव लड़े। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं वहां पर छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। गोपालपुर में सातवें चरण में 7 मार्च को मतदान होगा और मैनपुरी में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button