Breaking NewsUttar Pradesh

यूपी: अगले सप्ताह योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार, जितिन प्रसाद समेत ये नेता बन सकते हैं मंत्री

yogi cabinet 1820 082119050752

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अगले हफ्ते होने के आसार हैं। राष्ट्रपति के यूपी दौरा पूरा हो जाने के बाद किसी भी दिन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। भाजपा नेतृत्व मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नामों पर जल्द  ही अंतिम निर्णय लेगा। इसके साथ ही विधान परिषद में मनोनयन के लिए चार नामों पर भी मुहर लग जाएगी। कैबिनेट विस्तार की संभावित तिथि एक या दो सितंबर मानी जा रही है।

जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। उनमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए जितिन प्रसाद को ब्राह़मण चेहरे के तौर पर लिया जा सकता है। इसके अलावा पिछड़े वर्ग को साधने के लिए खासी अहमियत दी जाएगी। इसी रणनीति के तहत निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद और अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का नाम तय माना जा रहा है।

cm yogi adityanath new 1

पहले चर्चा थी कि रक्षाबंधन के बाद योगी कैबिनेट का विस्तार होगा। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। इस वजह से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर कुछ दिनों के लिए विराम लग गया था। विधान परिषद के लिए जितिन प्रसाद के अलावा रामचंद्र प्रधान का नाम तय माना जा रहा है।विस्तार के माध्यम से भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 के नजरिए से राज्य में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को साधेगी। नाराज वर्गों को खुश होने का मौका इस विस्तार के माध्यम से दिया जाएगा। कायस्थ समाज या पिछड़ी जाति से किसी एक नये चेहरे को मंत्री बनने का मौका दिया जा सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button