Uttar Pradesh

हाथरस कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहे दो इनामी आरोपियो को किया गिरफ्तार

हाथरस हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो की पहचान रोहिताश शर्मा और निखिल शर्मा के तौर पर की गई है। वहीं ललित शर्मा नाम के एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अभी भी फरार है गौरव

आपको बता दें की हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गौरव शर्मा अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। गौरव शर्मा की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

हाथरस छेड़छाड़ के मामले में समझौते का दबाव बनाने को लेकर आरोपी ने पीड़िता के पिता की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर नामजद आरोपी ललित शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं आज DG जोन आगरा ने बाकी के फरार चल रहे तीन आरोपियों में से, दो 25 -25 हजार के इनामी अपराधी रोहिताश और निखिल को बुधवार को 4:00 बजे  गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button