Technology

2 मार्च को होगी Hyundai की Bayon SUV लॉन्च, जानिए ख़ास फीचर्स

Hyundai अपनी सबसे सस्ती SUV Bayon को 2 मार्च को लॉन्च करने वाली है। इससे पहले हुंडई ने बीते सप्ताह इस कार का टीजर लॉन्च किया था। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, Hyundai की नई Bayon SUV  दूसरी कारों से बहुत अलग होगी।

वहीं Hyundai का दावा है कि Bayon SUV बी सेगमेंट में दुनिया की सबसे सस्ती SUV होगी। जो एशिया के बाजारों में कंपनी की एंट्री लेवल एसयूवी की जगह लेगी। इस कार को कंपनी ग्लोबल लॉन्च करेगी।

Hyundai Bayon Crossover SUV Rendered

आइए जानते है Hyundai की नई Bayon SUV के बारे में-

Hyundai  ने अपनी आगामी SUV Bayon का नाम फ्रांस के शहर के नाम पर रखा है। आपको बता दें बेयोन दक्षिण पश्चिम फ्रांस में स्थित शहर है। जिसके नाम पर Hyundai ने अपनी नई SUV का नाम रखा है। इससे पहले भी Hyundai दूसरे देशों के शहरों के नाम पर अपनी कार के नाम रख चुकी है। जैसे Tucson और Santa Fe कार के नाम New Mexico के Arizona प्रांत के शहरों के नाम पर रखें गए है।

अभी आधिकारिक तौर पर इसके इंजन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन जानकारों के मुताबिक इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जो कि 84 PS की पावर 122 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

वहीं ये SUV 1.0 लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी बाजार में उतारी जा सकती है। जो कि 100 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये 5 और 6 स्पीड मैुनअल के साथ 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके साथ ही अभी इस SUV के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि भी नहीं हुई है।

कंपनी ने इसके मेन लैंप के टॉप पोर्शन पर इंडिकेटर दिए हैं और साथ ही इसमें वर्टिकल स्पलिट हेडलैंप और LED डे टाइम रनिंग लाइट्स का इस्तेमाल किया है। वहीं इस SUV में पीछे की तरफ से बूमरैंग शेप की  LED का इस्तेमाल किया गया है।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button