ReligiousBreaking News

वृषभ व सिंह समेत इन 4 राशियों में एक साथ बने कई राजयोग, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

Budh and Shukra in vrishabha rashi: शुक्र व बुध ग्रह एक साथ वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं। शुक्र व बुध के बीच मित्रता का भाव होने के कारण इन दोनों ग्रहों की युति शुभ मानी जा रही है। वहीं करीब 30 साल शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में मौजूद हैं। ग्रहों की इस स्थिति से वृषभ व सिंह समेत 4 राशियों की जन्मकुंडली में शश व मालव्य नाम के राजयोग बन रहे हैं। जानें इन राशियों पर राजयोग का प्रभाव-

वृषभ– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लग्न भाव में राजयोग बन रहा है। जिससे इन राशि वालों को करियर में जबरदस्त फायदा होगा। नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ है।

वृषभ व सिंह समेत इन 4 राशियों में एक साथ बने कई राजयोग, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए बुध व शुक्र की युति राजयोग का निर्माण कर रही है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। साझेदारी में शुरू किए गए कार्य में मुनाफा होगा। निवेश के लिए यह समय उत्तम है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझेंगे।

वृश्चिक– वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। नया वाहन खरीदने या भवन खरीदारी के लिए समय शुभ है।

कुंभ- कुंभ राशि में बुध व शुक्र शश व मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर-मकान से जुडे़ कार्य पूरे होंगे। मांगलिक कार्यों के लिए यह अवधि बेहद लाभकारी रहेगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे। राजयोग के प्रभाव से आपका भाग्य साथ देगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button