Health News

खजुर.. इसका नाम सुनते ही हमारे मुंह से एक ही चीज निकलती है भई जल्दी लाओं देंखे तो कितनी मीठा है ये..

खजुर.. इसका नाम सुनते ही हमारे मुंह से एक ही चीज निकलती है भई जल्दी लाओं देंखे तो कितनी मीठा है ये.. खजुर यकीनन खाने में बेहद रसीला और स्वादिष्ट होता है लेकिन क्या आपको पता है की इसमे कुछ ऐसी चीजे पाई जाती है जो हमारे शरीर के लिए बेहद अच्छी और पौष्टिक मानी जाती है.. जी हां आपने सही सुना.. खजुर ना केवल आपके टेस्ट को बेहतर करता है बल्कि इसकी कुछ चीजे आपके शरीर मे पैदा होने वाली बीमारियों को भी खत्म रखने की क्षमता रखता है.. जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे.. आज के हमारे इस सेगमेंटे में हम बात करेंगे खजुर की इन्हीं फायदो की..
नमस्कार मै हूं खुशबू पाण्डेय..
खजूर के पेड़ से रस निकालकर नीरा बनाई जाती है, जो अगर तुरन्त पी ली जाए तो बहुत पौष्टिक और बलवर्धक होती है… और कुछ समय तक रखी जाए तो शराब बन जाती है.. जी हा ये शराब बन जाती है.. लेकिन यह शराब नुकसान नहीं करती है… आपको बता दे की इसके रस से गुड़ भी बनाया जाता है… इसका उपयोग वात और पित्त का शमन करने के लिए किया जाता है… आयुर्वेद के अनुसार खजूर मधुर,पौष्टिक,बलवर्धक,श्रमहारक, संतोष दिलाने वाला, पित्तनाशक, वीर्यवर्धक और शीतल गुणों वाला है.. खजूर और खारक में विटामिन, प्रोटीन, रेशे, कार्बोहाइड्रेट और शर्करा होने की वजह से उसे पूर्ण आहार कहा जाता है.. इसलिये उसे सभी उपवास में शरीर में मेहनत की आपूर्ति करने के लिये उपयोग में लाया जाता है… आपको जान कर हैरानी होगी लेकिन ताजे, हरे खजूरका का रायता भी बनाया जाता है… ये तो बात हुई खजुर के गुणो की अब बात करते है की इस छोटे से पौष्टिक आहार से हम किन किन बीमारियों से छुटकारा पा सकते है..
आपको बता दे की रोजाना खजुर के सेवन से अनीमिया यानी खुन की कमी से छुटकारा मिल सकता है.. इतना ही नहीं ये आपके गठिया को ठीक करने की भी क्षमता रखता है.. इसी के साथ ही अगर महिलाएं इसका नियमित रुप से सेवन करती है तो उन्हें पैरदर्द और कमर दर्द से भी राहत मिलती है.. साथ ही इससे कब्ज भी दूर होती है.. ये आपके पाचन को भी सही करता है.. साथ ही इससे Ulcer और Acidity भी ठीक होती है.. अगर आप दमा के रोगी है तो आपको रोजाना सुबह-शाम 2-2 छुहारे यानी ड्राय खजूर खूब चबाकर खाना चाहिए… इससे फेड़ाड़ो को शक्ति मिलती है और कफ और सर्दी का प्रकोप भी कम होता है… वैसे तो खजुर के बहुत से फायदे है तो अब आगे से अगर आप खजुर खा रहे है तो ये याद रखिएगा की आप एक बार में ही कितनी बीमारियों को पीछे छोड़ रहें है..

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button