Health News

सेब के इन गुणों को जानकर हो जाएंगे हैरान !

एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे’ ये कहावत तो आपने जरूर ही सुनी होगी… जिसका मतलब भी यही है की रोज एक सेब खाने से डॉक्टर को दूर रखा जा सकता है.. लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है की आखिर एक सेब भला डॉक्टरो से भी छुटकारा कैसे दिला सकता है.. आज जो बाते हम आपको बताने वाले है उन्हें जानकर आपका ये सवाल हल हो जाएगा.. जी हां आज के हमारे इस सेगमेंट में हम बात करेंगे सेब के कुछ ऐसे फायदो की जिसके बारे मे आप शायद ही जानते होंगे..
सेब स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्त्वों का ख़ज़ाना होता है… इसे औषधि के रूप में भी किया जाता है.. जी हां, कई रोगों को ठीक करने के लिए भी सेब का प्रयोग किया जाता है… सुबह खाली पेट सेब खाने से बहुत तरह के रोगों को शरीर से दूर रखा जा सकता है… आसेब लाल या हरे रंग का फल होता है जो जो विटामिन से भरपूर होता है.. वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘मेलस डोमेस्टिका’ Melus domestica कहते हैं… सेब का पेड़ लगभग 3 से 7 मीटर तक ऊंचा होता है… ये तो बात हुई की सेब दिखता कैसा है अब बात करते है सेब के बेजोड़ फायदो की … आप सेब का सेवन कर दांत के रोगो से छुटकारा पा सकते है.. सेब चबाकर खाने से लार अधिक बनती है, जो मुंह की साफ-सफाई करने के अलावा बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकती है… वहीं सेब खाने से आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं….वहीं इससे आप आंखों की रोशनी भी बढ़ा सकते है… सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी पाया जाता है… इसके नियमित उपयोग से रात को कम दिखाई देने की परेशानी में लाभ होता है.. वहीं सेब के सेवन से खांसी में भी लाभ मिलता है.. और तो और इससे पाचनतंत्र भी मजबूत होता है… सेब का सेवन करने से पेट के रोग ठीक होते हैं.. वहीं सेब में टार्टरिक एसिड होने की वजह से ये बहुत जल्दी पच जाता है… यह अपने साथ अन्य आहार को भी पचा देता है… वहीं आंतों के रोगों में सेब के सेवन से लाभ मिलता है.. सेब के सेवन से प्यास खत्म होती है और आंत स्वस्थ बनते हैं… इसी के साथ ही सेब में आंवयुक्त पेचिश मिटाने का गुण होते है, इसलिए सेब को भूनकर खाने से आंतों के रोगों में बहुत लाभ मिलता है.. वहीं इससे त्वचा के रोगो को भी ठीक किया जा सकता है… इसी के साथ ही इससे याददाश्त भी बढ़ाई जा सकती है… और तो और एक रिसर्च के अनुसार सेब के रोज सेवन से कैंसर के लक्षणों को दूर रखने में मदद मिलती है क्योंकि सेब में पाए जाने वाले एंटी कैंसर गुणो की वजह से ही ये मुमकिन हो पाता है… वहीं सेब का सेवन आपके वजन को कम करने में सहायता करता है… क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार सेब हाइपो कैलोरिक डाइट के रूप में जाना है.. अब तो आप समझ ही गए होंगे की आखिर उपर जो कहावत कही गई है वो भला क्या बोली गई है…

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button