Breaking NewsIndia NewsPolitics News

अखिलेश यादव बोले- बाबा मुख्यमंत्री को आजकल नींद नहीं आ रही, उनके चेहरे पर 12 बजे हैं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झांसी के खैर इंटर कालेज, हमीरपुर में ब्रह्मानंद डिग्री कालेज एवं रहमानिया इंटर कालेज, मौदहा तथा महोबा के डाक बंगले के मैदान में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बड़ा चुनाव है। अगर उत्तर प्रदेश बचेगा तो देश बचेगा। बुंदेलखण्ड विकास में बहुत पीछे हो गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह इस बार समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताएं क्योंकि लोकतंत्र, संविधान और विकास को भाजपा से खतरा है।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि पहले चरण में जनता ने सपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान किया। दूसरे चरण में उससे भी बढ़कर शत-प्रतिशत मतदान किया है। बुन्देलखण्ड की जनता ने हमेशा समाजवादियों का साथ दिया। भाजपा सरकार में बुन्देलखण्ड की जनता को कुछ नहीं मिला। भाजपा ने धोखा दिया। भाजपा के नेता झूठे सपने दिखाते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बुन्देलखण्ड की जनता को बहुत निराश किया है। बाबा मुख्यमंत्री को रात भर नींद नहीं आ रही हैं। उनके चेहरे पर आजकल 12 बजे है। यह चुनाव यूपी और नौजवानों के भविष्य, लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये संविधान को बचाने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश को इन झूठों से बचाना हैं इनका छोटा नेता छोटा झूठ, बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। किसानों की आय दुगुनी नहीं की। कमाई आधी महंगाई दुगनी हो गयी। महंगाई और भ्रष्टाचार में किसानों, व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। झूठे विज्ञापन लगाकर बता रहे हैं नौकरी दे दी। लेकिन नौजवानों को नौकरी कहीं नहीं मिली। नौजवान नौकरी के लिए गया तो लाठियां मिली।
अखिलेश यादव ने कहा कि बुन्देलखण्ड में अन्ना जानवरों के लिए आया हजारों करोड़ रूपया खा गए। गौशालाएं कहां चली गयी? भाजपा ने पूरी व्यवस्था चौपट कर दिया। अन्ना पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। कोरोना काल में भाजपा ने बैरीकेडिंग लगाकर मजदूरों को सीमा पर रोक दिया। आने नहीं दिया। मजदूरों को पैदल घर जाना पड़ा। कई लोगों की जान चली गयी। सरकार ने कोई मदद नहीं की। मदद के लिए समाजवादी लोग सामने आये।

भाजपा सरकार किसानों की जमीन छीनने के लिए तीन काले कानून उद्योगपतियों की मदद के लिए कानून लायी थी। 700 से ज्यादा किसान आंदोलन में शहीद हुए। भाजपा ने वोट के लिए काले कानून वापस लिए। लेकिन किसान भाजपा को माफ नहीं करेंगे। भाजपा किसानों को फसल के लिए खाद नहीं दे पायी। सरकार बनने पर किसानों को दो बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया खाद देंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। सिंचाई पूरी तरह फ्री होगी। फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। गरीबों के इलाज के लिए अच्छे हास्पिटल बनाएंगे। यूपी डायल 100 पुलिस सेवा को और मजबूत करेंगे। भाजपा सरकार ने 100 नम्बर को 112 नम्बर करके पुलिस का कबाड़ा कर दिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button