Entertainment

प्रियंका चोपड़ा से बोला था निर्देशक- ‘अंडरवियर दिखना चाहिए, वरना दर्शक नहीं आएंगे’…

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में प्रियंका की किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) जारी हुई है। जिसमें प्रियंका ने अपनी जिंदगी के कई किस्सों का खुलासा किया है। ऐसा ही एक किस्सा है जब एक निर्देशक ने प्रियंका चोपड़ा से कहा था कि फिल्म में चड्डियां तो दिखनी ही चाहिए। नहीं तो लोग फिल्म देखने नहीं आएंगे। वहीं सलमान खान (Salman Khan) ने तब उनकी मदद की थी।

दरअसल जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक फिल्म के शूटिंग के दौरान का किस्सा साझा किया है। उस फिल्म में एक सिडक्टिव गाना था, जिसमें प्रियंका को एक- एक करके अपने कपड़ों को उतारना था। वह गाना लंबा था और प्रियंका उस वक्त अपनी स्किन दिखाना नहीं चाहती थीं। ऐसे में प्रियंका ने निर्देशक से कहा था कि क्या वे एक एक्स्ट्रा बॉडी लेयर पहन लें? क्योंकि वे अपनी स्किन को दिखाना नहीं चाहती थीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button