Health News

आलूबुखारा से मिनटो में ठीक करें ये बीमारियां !

आपने अगर आलूबुखारा का सेवन किया होगा तो इसके बारे में जरूर जानते होंगे…0 आलूबुखारा एक मौसमी फल है, इसमें अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं… अब तक आप आलूबुखारा को एक आम फल के रूप में ही जानते होंगे, लेकिन सच यह है कि कई रोगों के इलाज में आलूबुखारा के फायदे मिलते हैं.. आज के हमारे इस सेगमेंट में हम बात करेंगे आलूबुखारा के कुछ उन बेजोड़ फायदो की जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते है..

rere
साधारण-से दिखने वाले आलूबुखारा के इस्तेमाल से कई रोगों में लाभ होता है…आयुर्वेद में एक-दो नहीं, बल्कि आलूबुखारा के कई फायदो के बारे में बताया गया है… दरअसल, यह एक ऐसा फल है जो आसानी से सभी जगह मिल जाता है.. ये एक मौसमी और मुलायम फल है जिसके अंदर रस होता है.. इसे आहार के रूप में प्रयोग में लाया जाता है.. आलूबुखारा से स्वादिष्ट व्यंजन बनाया जाता है.. साथ ही साथ इसे सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है… आलूबुखारा का स्वाद मीठा होता है… इसके इस्तेमाल से पेट से संबंधित विकार जैसे- भूख की कमी, बदहजमी, पाचन विकार समेत कई अन्य बीमारियां तो ठीक होते ही हैं, साथ ही कब्ज, बवासीर से भी ये राहत दिलाता है… आलूबुखारा का वानस्पतिक नाम प्रूनस डोमेस्टिका है, और यह रोजेसी कुल का है.. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आलूबुखारा के सेवन से आप गंजेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते है… इसके लिए आलूबुखारे के तने से गोंद निकाल लें..

 wwweqw

इसमें सिरका मिलाकर इससे बना लेप अपने सिर की त्वाचा पर लगाएं.. इससे गंजेपन की समस्या में फायदा मिलता है.. इससे याद्दाश्त की कमी को भी दुरुस्त किया जा सकता है… आलूबुखारे की बीज गिरी का सेवन करने से धीरे-धीरे स्मरण शक्ति बढ़ती है.. वहीं ये आपकी अत्यधिक प्यास लगने की परेशानी को भी दूर करता है.. वहीं इससे बदहजमी का भी इलाज मुमकिन है.. इसके लिए आपको आलूबुखारा के बीजों को बादाम की तरह सुखा कर इस सूखे फल को खाना होगा… इतना ही नहीं भूख की कमी में भी आलूबुखारा के सेवन से फायदा मिलता है.. इसका सेवन करने से भूख बढ़ती है.. वहीं इससे दाद या खुजली की बीमारी से भी छुटकारा पाया जा सकता है… और तो और इससे बुखार से भी छुटकारा मिलता है.. इसके लिए आपको आलूबुखारा फल का काढ़ा बन कर इसे 10-20 मिली मात्रा में पिना होगा… सबसे बड़ी बात इससे पेट में कीड़े होने की समस्या भी खत्म हो जाती है…
कुल मिलाकर आलूबुखारा से आप कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते है.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button