Politics News

कांग्रेस और सपा के पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस, सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया।

कांग्रेस और सपा के पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह, झांसी में मऊरानीपुर की पूर्व सपा विधायक रश्मि आर्या शामिल हैं। इनके अलावा बसपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र चौहान और फर्रुखाबाद में कायमगंज सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी डा सुरभि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

DGD

इस मौके पर मौर्य ने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और पार्टी सबका साथ सबका विश्वास के संकल्प के साथ फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button