Breaking NewsIndia News

पीएम मोदी छोटी दिवाली पर जाएंगे अयोध्‍या, रामलला के दर्शन के साथ दीपोत्‍सव में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी छोटी दिवाली यानी 23 अक्‍टूबर को अयोध्‍या में होंगे। वह वहां रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ ही सरयू घाट पर आरती और राम की पैड़ी पर होने वाले भव्‍य दीपोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी का कार्यक्रम जारी हो गया है।

हिन्दुस्तान - News

इसके मुताबिक पीएम 23 अक्‍टूबर को शाम 4:55 बजे भगवान रामलला विराजमान का दर्शन और पूजन करेंगे। शाम 5:05 बजे पीएम रामजन्‍भूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे। शाम 5:40 बजे भगवान राम का राज्‍याभिषेक करेंगे। शाम 6:25 बजे पवित्र सरयू नदी के घाट पर आरती करेंगे। इसके बाद शाम 6:40 बजे दीपोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7:25 बजे पीएम ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा भी देखेंगे।

अयोध्‍या में दीपोत्‍सव का बनेगा नया विश्‍व रिकार्ड 

अयोध्‍या में छठे दीपोत्‍सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस दीपोत्‍सव साढ़े 14 लाख दीप जलाकर 23 अक्‍टूबर को नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल अयोध्‍या राम की पैड़ी में 9,41,551 दीप जलाकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया गया था।

Ayodhya Deep Utsav 2020: अयोध्या में इस साल ऐसे मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार, 24 घाट पर जलेंगे छह लाख दीप

इस रिकॉर्ड को महाशिवरात्रि पर उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 11 लाख 71 हजार 78 दीप जलाकर तोड़ा गया। अब 23 अक्‍टूबर को रामनगरी अयोध्‍या में एक बार फिर नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 14.50 लाख दीपों का बनेगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

अयोध्या में दिवाली: इस बार फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड; दीपोत्सव में जलाए जाएंगे 7.5 लाख दीये - Republic Bharat

2017 में हुई थी दीपोत्‍सव की शुरुआत 

2017 में यूपी में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने और योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद अयोध्‍या में दीपोत्‍सव की शुरुआत की गई थी। पहले साल 51 हजार दीये जलाए गए थे। तबसे हर साल दीयों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। 2018 में 3,01152 दीये जलाए गए। 2019 में इस दीपोत्सव कार्यक्रम को प्रांतीय स्तर का मेला घोषित किया गया। 2019 में 5,50,000 दीप जलाए गए। 2020 में 6,06,569 दीप जलाए गए और 2021 में 9,41,551 दीये जलाए। अब 2022 में 10.50 लाख दीये जलाकर नया विश्‍व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button