Breaking NewsIndia NewsPolitics NewsUttar Pradesh

बसपा ने 18 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी , मायावती समेत ये स्टार मांगेंगे वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने 18 स्टार प्रचारकों की लिस्ट को जारी कर दिया है। यह स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले चरण के लिए जारी की गयी है। इस लिस्ट में बसपा सुप्रीमो मायावती समेत 18 नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा और सपा भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है।

UP Election: मायावती का जन्मदिन आज, बोलीं- पिछले रिकॉर्ड के आधार पर सत्ता में लाएगी जनता - up election 2022 Mayawati bsp chief birthday 15 january up assembley election 2022 ntc - AajTak

बसपा की स्टार प्रचारक लिस्ट में मायावती, आनन्द कुमार, सतीश चन्द्र मिश्रा, मुनकाद अली, समुद्दीन राईन, सतपाल पिपला, गोरेलाल जाटव, राज कुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, आशीर्वाद आर्य, नकुल दुबे, प्रदीप जाटव, प्रताप सिंह बघेल, दिनेश कुमार काजीपुर, कमल सिंह राज, करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप, सत्य प्रकाश का नाम शामिल है।

मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रविवार को बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रियंका गांधी के उस बयान पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया था कि वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सीएम चेहरा हैं। हालांकि कुछ घंटे बाद प्रियंका ने एक इंटरव्यू में इस बयान को वापस ले लिया। जिसके बाद वह विपक्षी दलों के निशाने पर आ गईं। अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बीजेपी अध्यक्ष मायावती ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

WhatsApp Image 2022 01 23 at 11.15.35 AM

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button