Breaking NewsPolitics News

यूपी में सपा-कांग्रेस को झटका, अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों की सेंधमारी लगातार जारी है। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भगवा पार्टी ने आज अखिलेश यादव के मौसा प्रमोद गुप्ता, प्रियंका गांधी वाड्रा की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य और नितिन अग्रवाल सहित कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

BJP Slogan Poster UP Ko Ye 7 Pasand Hai For UP Election 2017 Viral On Social Media News In Hindi - सपा-कांग्रेस के 'साथ का बीजेपी 'सात से देगी जवाब, जारी हुआ

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, कल ही मुलायम सिंह की बहू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

मुलायम को अखिलेश ने जेल में डाला
भाजपा जॉइन करने से पहले प्रमोद गुप्ता ने कहा, “अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को जेल में डाल दिया है और पार्टी में उनकी स्थिति बहुत खराब है। समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया गया है।”

2022 1image 13 31 231794072poter ll

यादव परिवार से कई नेताओं ने थामा है बीजेपी का दामन
अपर्णा से पहले मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव (अभय राम यादव की बड़ी बेटी और सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन) पहले ही भगवा पार्टी में शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा एक सप्ताह पहले मुलायम के पोते के ससुर और सिरागंज (फिरोजाबाद) के विधायक हरिओम यादव भी भाजपा में शामिल हो गए थे। वह मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के ससुर राम प्रकाश के भाई हैं। इससे पहले पंचायत चुनाव के दौरान मुलायम की भतीजी संध्या यादव ने मैनपुरी के वार्ड 18 (घिरौर III) से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button