Politics News

राहुल गांधी और प्रियंका कल ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले परिवारो से मिलेंगे

Farmers Protest: 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान मारे गए एक प्रदर्शनकारी के श्राद्ध के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भाग ले सकते हैं। इसी सिलसिले में कल राहुल-प्रियंका यूपी के रामपुर जा सकते हैं।

बता दें कि किसान संगठनों ने गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा की घटना देखने को मिली थी। इस हिंसा के दौरान करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक प्रदर्शनकारी नवरीत सिंह की मौत हो गई थी।

26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में किसान आंदोलन से जुड़े ज्यादातर किसान नेताओं का नाम है।
राहुल गांधी तीन नए कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार के कदमों से भारत की प्रतिष्ठा पर धब्बा लगा है।
उन्होंने कहा, ”सवाल यह है कि सरकार किलेबंदी क्यों कर रही है? क्या ये किसानों से डरते हैं? क्या किसान दुश्मन हैं? किसान देश की ताकत है। इनको मारना, धमकाना सरकार का काम नहीं है। सरकार का काम बातचीत करना और समस्या का समाधान निकालना है।’’

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button