Breaking NewsIndia NewsPolitics News

Akhilesh Yadav : चंद्रशेखर ने कहा, समाजवादी पार्टी हमें 100 सीटें भी दे दें तो भी हम नहीं जाएंगे

Akhilesh Yadav : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने नोएडा में प्रेस कांफ्रेंस करके ऐलान किया कि वे यूपी में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। चंद्रशेखर ने दावा किया कि अखिलेश की उनसे 25 सीटों पर बात हुई थी।

Bhim army chief and ASP president Chandrashekhar Azad met Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav | UP Assembly Election: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे, SP की साइकिल पर

 Lucknow Akhilesh Yadav : उन्होंने अखिलेश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अपनी बात से पलटते हैं.

वो धोखा करते हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि अब अगर समाजवादी पार्टी हमें 100 सीटें भी दे दें तो भी हम नहीं जाएंगे। मैं बंद कमरे की बात को बाहर नहीं लाया था लेकिन ये जिन्होंने की है, वे जानें।

भीम आर्मी हर मुद्दे पर सड़क पर रही। मैंने कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। अब हम उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे। सपा का गठबंधन दलित के बिना खोखला है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ और ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ हमारी पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। साथ ही छोटे दलों के लिए पार्टी में आने का विकल्प खुला है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button