Breaking NewsSports News

IPL 2021 Final: हर्षा भोगले ने धोनी से CSK संग फ्यूचर पर पूछा सवाल, ऐसा था कैप्टन कूल का जवाब

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता। धोनी ने मैच के बाद कई बातों का जनाब दिया। मशहूर कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में धोनी से जब कहा कि आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं तो धोनी ने इसके रिप्लाई में कहा कि लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने शुक्रवार को चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता।

RON 4513

हर्षा भोगले ने धोनी से कहा,’ आपने जो इतने सालों से टीम के लिए बेहतरीन काम किया उसके लिए शुक्रिया और धोनी अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं। इसके जवाब में धोनी कहा, ‘लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है।’ धोनी के इस जवाब से लग रहा है कि धोनी अगले साल आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि अगले साल वो पीली जर्सी में दिखेंगे लेकिन क्या मैं सीएसके के लिए खेलूंगा ये नहीं पता।

धोनी ने फैंस को शुक्रिया कहते हुए कहा कि मैं फैन्स को धन्यवाद देना पसंद करूंगा। जहां भी हम खेले हैं, यहां तक ​​कि जब हम दक्षिण अफ्रीका में थे, तब भी हमारे पास सीएसके फैन्स की अच्छी संख्या थी। आप उसी के लिए तरसते हैं। उन सभी की बदौलत ऐसा लगता है कि हम चेन्नई में खेल रहे हैं। उम्मीद है कि हम फैन्स के लिए चेन्नई वापस आएंगे।

MS Dhoni and Eoin Morgan 1

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button