Breaking NewsIndia News
LPG Price: 200 रुपये सस्ता हुआ रसोई गैस, जानिए आपके शहर में क्या है अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर का नया रेट
केंद्र सरकार ने रक्षा बंधन त्योहार से पहले देश की सभी माताओं और बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। आज सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यह जानकारी दी। कीमतों में कटौती के बावजूद बिहार की राजधानी पटना में सिलेंडर की नई कीमत 1001 रुपये है। आज जानिए आपके शहर में क्या है गैस सिलेंडर का लेटेस्ट रेट।
केंद्र सरकार ने देश में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले सभी माताओं और बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने आज घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर सभी देश वासियों को बढ़ती महंगाई से राहत दी है।