Breaking NewsIndia News

Moradabad: मुरादाबाद में म‍िली ‘पाकिस्तानी’ लड़की का चौंकाने वाला सच आया सामने, GRP-खुफिया एजेंसी कर रही जांच

यूपी के मुरादाबाद में खुद को पाकिस्तानी बताने वाली एक क‍िशोरी का हैरान करने वाला सच सामने आया है। किशोरी ने राजकीय रेलवे पुलिस को करीब छह घंटे जमकर छकाया। जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि किशोरी पाक‍िस्‍तान नहीं बल्‍क‍ि मेरठ की रहने वाली है। पहले उसने अपना नाम हयात बताया लेकिन पूछताछ में वह भी गलत साबित हुआ। अधि‍कारी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

खुद को पाकिस्तान की नागरिक बता एक किशोरी ने राजकीय रेलवे पुलिस को खूब छकाया। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि किशोरी मेरठ की रहने वाली है। पहले उसने अपना नाम हयात बताया, लेकिन पूछताछ में वह भी गलत साबित हुआ। मेरठ से उसका भाई उसे लेने रवाना हो गया है। हालांकि, अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

मुरादाबाद के युवा समाजसेवी निखिल शर्मा क‍िशोरी को लेकर जीआरपी पहुंचे थे। न‍िखि‍ल के मुताबिक, वह कार्य के सिलसिले में देहरादून गए थे। रविवार को देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस से मुरादाबाद लौट रहे थे। ट्रेन में उन्हें एक किशोरी परेशान दिखाई दी। किशोरी ने बताया कि उसका नाम हयात है और पाकिस्तान के कराची से आई है। वह सात दिन पहले ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहां पर उतरने के बाद उसका सामान चोरी हो गया। बैग में ही उसका पासपोर्ट, वीजा के साथ ही अन्य दस्तावेज थे। इसके बाद से वह मुंबई जाने के लिए भटक रही है। मुंबई में उसके मामा रहते हैं।

निखिल का कहना है मदद के इरादे से उसे मुरादाबाद में उतार लिया था। इसके बाद अपनी बहन के घर छोड़ दिया था। लड़की ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी तो उसे जीआरपी को सौंपने के लिए शाम करीब छह बजे स्टेशन पहुंचा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button