Breaking NewsEntertainment

OMG 2: ओह माय गॉड 2 से सामने आया यामी गौतम का लुक, भगवान के खिलाफ वकालत करती आएंगी नजर?

Akshay Kumar Reveals Yami Gautam Look From OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म से अपना लुक रिवील किया था। वहीं, अब OMG 2 से एक्ट्रेस यामी का गौतम का लुक भी सामने आ गया है।

ओह माय गॉड 2 के मेकर्स ने 6 जुलाई को यामी गौतम को लुक शेयर किया। साथ ही अक्षय कुमार ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लुक शेयर किया है। ओह माय गॉड 2 में यामी गौतम वकालत करते हुए नजर आएंगी।

OMG 2 - Official Trailer | Pankaj Tripathi | Akshay Kumar | Arun Govil As RAM | Oh My God 2 Updates - YouTube

भगवान के खिलाफ मोर्चा ?

बता दें कि ओह माय गॉड 1 में परेश रावल लीड रोल में थे। फिल्म में वो भगवान के खिलाफ केस लड़ते हुए नजर आए थे। अब ओह माय गॉड 2 में उनकी राह पर चलते हुए यामी गौतम भगवान के खिलाफ मोर्चा खोल सकती हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट

ओह माय गॉड 2 को अमित राय ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और यामी गौतम के साथ पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में हैं। ओएमजी 2 परेश रावल और अक्षय कुमार अभिनीत इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। पहले पार्ट में अक्षय ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था।

यामी का लुक

फिल्म से सामने आए यामी गौतम के फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस वकील के गेटअप में नजर आ रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, सच वही हैं जो साबित किया जा सके। सच के लिए लड़ाई बस शुरू होने वाली है। जल्द टीजर जारी किया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button