UncategorizedEntertainment

सलमान खान-आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम का विघ्नहर्ता गाना रिलीज, वरुण धवन के बेहतरीन डांस ने जीता दर्शकों का दिल

pjimage 30

एक्टर सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ का गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज हो गाय है। इस गाने के रिलीज को रिलीज करते हुए सलमान खान लिखते हैं – ‘अंतिम’ की शुरुआत बप्पा के आशीर्वाद के साथ..’विघ्नहर्ता’ सॉन्ग आउट। इस गाने को सिंगर अजय गोगावले ने गाया है। म्यूजिक हितेश मोदक के हैं और इसके लिरिक्स वैभव जोशी ने लिखे हैं।

जोश में दिखे सलमान-आयुष और वरुण धवन

‘विघ्नहर्ता’ गाने में जहां सलमान खान एक सिख पुलिस वाले के रूप में दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं वरुण धवन की स्पेशल अपीयरेंस देखकर आपको मजा आ जाएगा। आयुष शर्मा का जोश देखते ही बन रहा है। गाने में वरुण धवन ,सलमान खान और आयुष का बेहतरीन डांस आपको पसंद आएगा। फेस्टिव सॉन्ग होने के कारण  यह गाना दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

maxresdefault 5

अंतिम’ फिल्म महेश मांजरेकर के निर्देशन में बन रही हैं। ‘अंतिम’ 2018 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘मुल्शी पैटर्न’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म में सलमान और आयुष पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान सिख पुलिस के किरदार में दिखने वाले हैं। आयुष शर्मा फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक स्पेंस बना हुआ है। हालांकि खबरों की मानें तो ये फिल्म दशहरा के आस-पास रिलीज हो सकती है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button