Breaking NewsPolitics NewsUttar Pradesh

Up Election 2022 : अपर्णा की एंट्री से लखनऊ कैंट सीट पर बढ़ा टकराव, भाजपा का बड़ा विकेट उखाड़ कर सपा देगी जवाब!

Up Election 2022 : भाजपा सूत्रों के अनुसार, अपर्णा यादव को पार्टी लखनऊ कैंट सीट से मैदान में उतार सकती है। इस बारे में पार्टी से आश्वासन मिलने के बाद ही अपर्णा यादव ने भाजपाई खेमे में आना स्वीकार किया है। पार्टी की चुनाव समिति की होने वाली बैठक में इस पर निर्णय हो सकता है..

GGFFG

 

Up Election 2022 :मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। 

 

भाजपा को इसकी मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है। भाजपा इसे मुलायम परिवार में फूट के रूप में प्रचारित कर सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को चाचा शिवपाल यादव से नाराजगी का नुकसान उठाना पड़ा था। अपर्णा यादव को भाजपा में शामिल करते समय उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसका इशारा भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार को ही एकजुट नहीं रख पाए, तो उत्तर प्रदेश को क्या एकजुट रख पाएंगे। भाजपा की इस रणनीति से अखिलेश यादव को नुकसान हो सकता है। हालांकि, भाजपा का एक बड़ा विकट उखाड़कर समाजवादी पार्टी इसका करारा जवाब देने की तैयारी कर चुकी है।
17 01 2022 up election 22389565
भाजपा सूत्रों के अनुसार, अपर्णा यादव को पार्टी लखनऊ कैंट सीट से मैदान में उतार सकती है। इस बारे में पार्टी से आश्वासन मिलने के बाद ही अपर्णा यादव ने भाजपाई खेमे में आना स्वीकार किया है। पार्टी की चुनाव समिति की होने वाली बैठक में इस पर निर्णय हो सकता है। उत्तराखंड के लोगों की बहुलता वाली कैंट सीट मूलरूप से उत्तराखंड की रहीं अपर्णा के लिए बेहद मुफीद साबित हो सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में वे इसी सीट से उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button