Breaking News

अखिलेश यादव ने की भविष्यवाणी, बताया यूपी चुनाव में कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें

akhilesh yadav 1 0 1 0 0 0 0 1487672294

यूपी में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ताबड़तोड़ रैलियां और बैठकें कर रहे हैं। शुक्रवार को बुंदेलखंड के झांसी में अखिलेश ने समाजवादी विजय रथयात्रा निकाली और भाजपा पर कई हमले किये। इस दौरान कांग्रेस को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी। अखिलेश ने दावा किया कि कांग्रेस की जो हालत है, जनता उनको नकार देगी। यूपी में कांग्रेस को जीरो (शून्य) सीटें मिलेंगी।

pic 2

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर ही लड़ा था। हालांकि इसका कोई फायदा सपा या कांग्रेस को नहीं हुआ। इस बार सपा ने छोटे दलों के साथ मिलकर मैदान में उतरने का फैसला किया है। जयंत चौधरी की रालोद, ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा, अपना दल कृष्णा पटेल गुट समेत कई दलों से उनकी बातचीत भी फाइनल हो गई है।

झांसी में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी का रोल नहीं पता है। जनता उन्हें नकार देगी, हो सकता है उनकी गिनती शून्य हो जाए। अखिलेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी 22 महीने में एक्सप्रेस-वे बना सकती है तो बीजेपी को उसी काम को करने में 4.5 साल क्यों लगे? ऐसा इसलिए क्योंकि वे यूपी में लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं करना चाहते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button