Breaking NewsIndia News

दूल्हे के घर शादी करने के लिए पहुंची दो दुल्हन, फिर टॉस से हुआ फैसला

wedding 2 59

भारत में शादी के कई अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं। कभी मंडप पर कुछ बवाल हो जाता है तो कभी दूल्हा या दुल्हन कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि वह वायरल हो जाता है, शादी के वीडियोज अक्सर धूम मचाते रहते हैं। लेकिन इसी बीच कर्नाटक से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दूल्हे से शादी करने के लिए दो दुल्हन पहुंच जाती हैं। यह नजारा देख सब हैरान हो जाते हैं। दोनों उस दूल्हे से शादी करना चाहती हैं। आखिरकार टॉस से दोनों की किस्मत का फैसला किया जाता है।

एक लड़के से इश्क कर बैठी दो लड़की

दरअसल, यह मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है। यहां दूल्हे के घरवाले अपने लड़के की शादी की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक दो दुल्हन उनके यहां पहुंच जाती है। हालांकि यह सब क्यों होता है इसके पीछे की भी एक कहानी सामने आई। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़का बेंगलुरु के सकलेशपुर तालुक का रहने वाला है। उसे पड़ोस के गांव की एक लड़की से प्यार था, लेकिन कुछ महीने बाद उसका चक्कर एक दूसरी लड़की से चलने लगा। आश्चर्य की बात यह है कि लड़के ने उन दोनों के इस बारे में नहीं बताया था।

pic 2

उसको शायद पता नहीं था कि दो-दो लड़कियों से इश्क लड़ाना उसे काफी महंगा पड़ सकता है। जब घर वालों को लगा कि उनके लड़के का कहीं चक्कर चल रहा है तो उन्होंने उसकी शादी कहीं और करने की सोच ली और उसके लिए दुल्हन देखने लगे। इसी बीच पहली लड़की को पता चल गया कि लड़के के घर वाले कहीं और उसकी शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं दूसरी लड़की को भी इसी बात की भनक लग गई। बस फिर क्या था दोनों लड़के के घर पहुंच गईं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button