bollywood

मुंबई: राह् चलते सकश को मारी टक्कर अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ़् दर्ज हुइ शिकायत

अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से टक्कर मार दी। हालांकि रजत घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि कूपर अस्पताल लेकर गए, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।

rajat bedi2
पुलिस को दिए बयान में रजत ने बताया कि शख्स को उनकी कार से टक्कर लग गई थी।

रजत बेदी भारतीय फिल्म अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें कोई मिल गया (2003) के अपने राज सक्सेना के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। इसके अलावा ये चालीस से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें रक्त (2004), खामोश… खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) हैं। रजत बेदी को कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन फिल्मों से पहचान मिली। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं।

155359726097425ajykce9s

फिलहाल वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं और बिजनेस करते हैं।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button