संजय लीला भंसाली के साथ 22 साल बाद ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म में काम करेंगे अजय देवगन
22 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ एक बार फिर काम करने जा रहे है अजय देवगन। यह फिल्म अजय के लिए खास इसलिए होगी क्योंकि वह 22 साल भंसाली के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं। 22 साल पहले आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में अजय ने काम किया था।
हाल ही में संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें आलिया के गंगूबाई काठियावाड़ी के अवतार को काफी पसंद किया गया।
फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अजय देवगन भी आलिया के अपोजिट नहीं हैं। वे उनके मेंटर के रोल में हैं।
शूटिंग के लिए सेट डिजाइनिंग पर तकरीबन साढ़े छह करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस फिल्म में डॉन गंगूबाई की कहानी दिखाई जाएगी। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद से ही वे वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं। इस दौरान उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत काम किया।