Breaking NewsCrime News
सहारनपुर में होमगार्ड के पुत्र की गोली मारकर हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने होमगार्ड के बाइक सवार पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक(देहात) अतुल शर्मा ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाल्हापुर निवासी गोपाल का 25 वषीर्य पुत्र विकास सोमवार रात ईंट भट्टे से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से ही घात लगाये बैठे हमलावरो ने विकास को गोली मार दी। गंभीर हालत में विकास को एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। विकास के पिता गोपाल होमगार्ड हैं। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।