Breaking NewsSports News

आईपीएल मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन इस बार ऑक्शन में शामिल हुए 600 खिलाड़ी

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिन के मेगा आक्शन का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में चल रहा है ये ऑक्शन। इस बार निलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा बने जा रही हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की निलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है।

बीसीसीआइ ने आइपीएल 2022 मेगा आक्शन से ठीक पहले नीलामी से रजिस्टर में 10 नए नाम जोड़े हैं, जिससे अब खिलाड़ियों की संख्या 600 हो गई है। ये खिलाड़ी आरोन हार्डी, लांस मौरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, मोनू कुमार, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, हार्दिक तमोरे, रोहन राणा और साईराज पाटिल हैं। हार्डी, मौरिस और राधाकृष्णन आस्ट्रेलिया से हैं। इनके अलावा बाकी सभी प्लेयर भारत से हैं।

आईपीएल के लिए दो दिनों तक चलने वाली खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में 12 फरवरी को शुरू हुई। श्रेयस अय्यर अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे तो सुरेश रैना और डेविड मिलर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पहले राउंड में खरीदार नहीं मिले अभी, खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हो रही है। अब तक की नीलामी में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है । इसके बाद कगिसो रबाडा को 9.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा है।

श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में खरीदा

श्रेयस अय्यर का बेस प्राइस दो करोड़ से शुरू हुआ। माना जा रहा था कि वह निलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक होंगे और ऐसा हुआ भी। आइपीएल मेगा आक्शन 2022 के वह पहले खिलाड़ी बने जिनके लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी। कोलकाता ने 12.25 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस ने भी इनमें बोली लगाई थी दिखाई।

सबसे पहले शिखर धवन से बोली शुरू हुई

आइपीएल मेगा आक्शन में सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगी। उनका बेस प्राइस दो करोड़ है। पंजाब किंग्स ने इन्हें 8.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। राजस्थान रायल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने इनमें काफी दिलचस्पी दिखाई। अंत में पंजाब किंग्स ने उऩ्हें अपने साथ जोड़ लिया।

रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान ने खरीद कर अपनी टीम में शामिल करा

आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए बोली लगी। उनका बेस प्राइस दो करोड़ है। पांच करोड़ में राजस्थान रायल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button