Health News

शकरकंद से करें कैंसर का इलाज ….

शकरकंद किसे नहीं पसंद है… आम तौर पर उपवास के समय शकरकंद को उबालकर ही खाया जाता है क्योंकि ये एनर्जी और ऊर्जा का स्रोत होता है.. शकरकंद में कई तरह की पौष्टिकताएं होती है जिसकी वजह से आयुर्वेद में इसे औषधि के रुप में उपयोग किया जाता है.. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन शकरकंद से आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी छुटकारा पा सकते है.. जी हां आपने सही सुना.. आज के हमारे इस सेगमेंट में हम बात करेंगे शकरकंद के इन्ही बेजोड़ फायदो की.. और बताएंगे की कैसे आप शकरकंद के इस्तेमाल से कई सारी बीमारी को ठीक कर सकते है…
शकरकंद एक ऐसा फल है जो कच्चा या पका दोनों रूपों में सेवन किया जाता है… और उसको उबालकर खाना तो और भी अच्छा होता है… शायद आपको ये सुनकर आश्चर्य होगा कि शकरकंद मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है… शकरकंद या sweet potato विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, फॉस्फोरस और बीटा कैरोटीन का स्रोत होता है जिसकी वजह से ही ये पौष्टिकता से भरपूर होता है… शकरकंद मीठा, थोड़ा ठंडा और गरम, वात और पित्त को कम करने वाला, कफ को बढ़ाने वाला, शक्ति को बढ़ाने वाला, कब्ज से राहत दिलाने वाला होता है… आम तौर पर शकरकंद बीच में मोटा और दोनों किनारों पर पतला होता है… शकरकंद के कई सारे फायदे होते है और ये कई सारी बीमारियो के इलाज में भी इस्तेमाल में लाया जाता है लेकिन इसेक इस्तेमाल से कैंसर को ठीक करने की क्षमता सबसे टॉप पर है… एक रिसर्च के अनुसार शकरकंद में एंटी कैंसर गुण होते है औऱ यहीं वजह है की ये कैंसर से लड़ने की क्षमता भी रखता है.. इसी के साथ ही शकरकंद पर किए गए एक रिसर्च से पता चला है कि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी होते है… यह ब्रोंकाइटिस में भी फायदेमंद होता है… यह रसायन होने की वजह से ही शकरकंद अस्थमा के लक्षणों को कम करने में भी सहयोगी होता है… वहीं शकरकंद खाने से गठिया में जैसी परेशानी भी दूर होती है… दरअसल शकरकंद में वाट शामक और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते है जो इसे गठिया में लाभ पहुँचाने के लिए कारगर बनाते है… वहीं एक रिसर्च के अनुसार शकरकंद के छिलकों में पाचक गुण होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन्स का स्टोरेज रहता है… साथ ही इसके कोष्ण होने की वजह से यह मंदाग्नि को स्वस्थ कर पाचन शक्ति को बढ़ता है… वहीं इससे दस्त, फोड़े को सुखाना, झाइंयों या पिग्मेंटशन को कम करना, त्वचा में निखार लाना, कमजोरी दूर करना, शरीर को हाइड्रेटेड रखना, पेट के अल्सर को ठीक करना, औऱ तो और एंटी डायबिटिक गुणो की वजह से डायबिटीज यानि मधुमेह में भी लाभदायक होता है… कुल मिलाकर शकरकंद आपकी हर उस समस्या को खत्म कर देता है जो बड़ी बड़ी दवाईयां भी नहीं कर पाती है…

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button