Breaking NewsPolitics News

CG Election 2023: बीजेपी से शाह-नड्डा तो कांग्रेस से खरगे-राहुल झोकेंगे ताकत, रैली-सभा से होगा शक्ति प्रदर्शन

CG Election 2023 विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी दंगल में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की रैली-सभा करने के लिए केंद्रीय नेताओं से समय मांगा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मोदी शाह और योगी की रैली और सभा के लिए सबसे अधिक मांग है। वहीं कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सांसद राहुल गांधी आदि शामिल होंगे।

भाजपा की ओर से प्रचार की कमान स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संभालेंगे। इसके अलावा यदि मोदी समय नहीं दे पाए तो कम से कम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित की सभा और रोड शो का तड़का लगाने की मांग की जा रही है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो मोदी, शाह और योगी की रैली और सभा के लिए सबसे अधिक मांग है। वहीं कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभाएं होंगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button