Jara Hatke

Today’s History 02 February: जानिए 02 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच 1509 में युद्ध हुआ।
  • चीन के शैन्सी प्रांत में 1556 में आये जबरदस्त भूकंप में करीब लाखों लोगों की मौत हुई।
  • चार्ल्स प्रथम 1626 में इंग्लैंड के सम्राट बने।
  • देश में प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 फरवरी, साल 1844 में पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।
  • शंभूनाथ पंडित 1862 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
  • भारत ने 1952 में मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।
  • अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन 1953 में किया गया।
  • पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए 1966 में एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा 1992 में शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
  • चीन तथा सं।रा। अमेरिका के बीच 1997 में वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।
  • महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2 फरवरी, साल 2006 से 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था।
  • 2 फरवरी साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने 122 संस्थाओं को 2 जी स्पैक्ट्रम के आवंटन को अवैध घोषित किया था।

02 फरवरी को हुए इन व्यक्तियों के जन्म

  • भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म 1889 में हुआ।
  • दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का जन्‍म 1902 में हुआ
  • देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म 1915 में हुआ।
  • राजनेता दसरथ देब का जन्म 2 फरवरी , 1916 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्‍म 1979 में हुआ।

02 फरवरी को हुए इन व्यक्तियों के निधन

  • 1958 में मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का निधन हुआ था।
  • 1960 में हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ था।
  • 2007 में भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा का निधन हुआ था।
  • 1982 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का निधन हुआ था।
  • 2 फरवरी , साल 2011 में भारत के सबसे प्रभावशाली रक्षा विश्लेषक कृष्णस्वामी सुब्रह्मण्यम का निधन।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button